scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 57 रुपये की तेजी के साथ 4,703 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 57 रुपये अथवा 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,703 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 8,315 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments