scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतस्थिर मांग के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में स्थिरता

स्थिर मांग के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में स्थिरता

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की स्थिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा सतर्कता बरतने से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 5,450 रुपये प्रति क्विन्टल पर लगभग स्थिर बनी रही।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये या 0.02 प्रतिशत की बेहद मामूली गिरावट के साथ 5,450 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 34,825 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 5,451 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सीमित कारोबार के बीच हाजिर बाजार में स्थिरता के रुख के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतें लगभग अपरिवर्तित बनी रहीं।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments