scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 19 रुपये की तेजी के साथ 5,646 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 19 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,646 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 62,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments