नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 115 रुपये की गिरावट के साथ 13,830 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 115 रुपये यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,830 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 52,580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
