scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रो ने फिसडम का अधिग्रहण किया पूरा, धन प्रबंधन क्षेत्र में रखा कदम

ग्रो ने फिसडम का अधिग्रहण किया पूरा, धन प्रबंधन क्षेत्र में रखा कदम

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) निवेश मंच ग्रो ने वेल्थ-टेक स्टार्टअप फिसडम का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को पिछले सप्ताह पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं नियामक बोर्ड (सेबी) से नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद अधिग्रहण पूरा किया।

घटनाक्रम से परिचित लोगों ने बताया कि सोमवार को संपन्न हुए इस लेन-देन से ग्रो के लिए ‘डब्ल्यू’ नामक एक नई पेशकश के माध्यम से धन प्रबंधन क्षेत्र में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसका उद्देश्य उच्च निवल मूल्य वाले लोगों (एचएनआई) और धनी निवेशकों को लक्षित करना है।

यह कदम ग्रो के खुदरा निवेश और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में पारंपरिक दबदबे से आगे एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है।

फिसडम के संस्थापक, सुब्रमण्य एसवी और आनंद डालमिया अपने मुख्य दल के साथ ग्रो के निवेश व्यापार का नेतृत्व करते रहेंगे। कंपनी द्वारा अपने बढ़ते हुए धनी ग्राहकों की सेवा के लिए नियुक्तियों में तेजी लाने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments