scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगोयल आर्थिक एवं व्यापारिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाने के लिए जर्मनी जाएंगे

गोयल आर्थिक एवं व्यापारिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाने के लिए जर्मनी जाएंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस सप्ताह जर्मनी के बर्लिन की यात्रा पर जाएंगे और सरकारी अधिकारियों तथा कारोबारियों से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

गोयल 23 अक्टूबर को अपनी यात्रा के दौरान जर्मन संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे और फेडेरल चांसलरी में आर्थिक एवं वित्तीय नीति सलाहकार तथा जर्मनी के जी7 एवं जी20 शेरपा डॉ. लेविन होले के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘बैठक के दौरान गतिशील भारत-जर्मनी आर्थिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने तथा व्यापार एवं निवेश सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों की तलाश करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments