scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने चीनी कंपनियों, अन्य विदेशी इकाइयों के 232 ऐप पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने चीनी कंपनियों, अन्य विदेशी इकाइयों के 232 ऐप पर प्रतिबंध लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) सरकार ने सट्टेबाजी, जुए (गैंबलिंग) और अनधिकृत रूप से कर्ज देने में शामिल होने के आरोप में चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित 232 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगकी मंत्रालय (मेइटी) ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सट्टेबाजी, जुए और धन शोधन में शामिल 138 ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश कल शाम जारी किया गया था। इसके अलावा अनधिकृत ऋण सेवा में शामिल 94 ऐप को ब्लॉक करने का आदेश भी जारी किया गया है। ये ऐप चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।’’

अधिकारी ने प्रतिबंधित किए गए ऐप के नाम नहीं बताए। इस बारे में मेइटी को आधिकारिक रूप से भेजे गए सवालों के जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिले थे।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments