scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटना सरकार की प्राथमिकता: आर के सिंह

पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटना सरकार की प्राथमिकता: आर के सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को कहा कि पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटना सरकार के लिए प्राथमिकता बनी रहेगी।

सिंह ने एक बयान में कहा, “भारत सरकार पर्यावरण संबंधी मुद्दों को प्राथमिकता पर रखते हुए लोगों को भरोसेमंद और सस्ती बिजली की आपूर्ति कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित किए जा रहे भारतीय ऊर्जा केंद्र 2023 सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

बिजली राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश में बिजली की जरूरत बढ़ने के बाद इसके साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने की भी जरूरत है।

एनटीपीसी लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा कि भरोसेमंद और पर्यावरण अनुकूल बिजली आज अन्य किसी भी चीज के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments