scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतऑनलाइन मंच तक उम्र-आधारित पहुंच पर आए सुझावों की समीक्षा कर फैसला लेगी सरकार: आईटी सचिव

ऑनलाइन मंच तक उम्र-आधारित पहुंच पर आए सुझावों की समीक्षा कर फैसला लेगी सरकार: आईटी सचिव

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक समीक्षा में ऑनलाइन मंचों तक उम्र के आधार पर पहुंच को लेकर आए प्रस्ताव पर कई सुझाव आए हैं जिनकी समीक्षा करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

पिछले सप्ताह संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया था कि डिजिटल लत से बचने के लिए ऑनलाइन मंच तक उम्र के आधार पर पहुंच पर विचार किया जाना चाहिए।

कृष्णन ने इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) के एक सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘आपने आर्थिक समीक्षा में कही गई बातें देखी हैं। इस पर कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं। सरकार सभी मतों पर विचार कर निर्णय लेगी।’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments