scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने पश्चिम एशिया में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया

सरकार ने पश्चिम एशिया में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है।

निर्यातकों ने आशंका जताई है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमलों के कारण पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव का भारत के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

बजट के बाद आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘हमने एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है जो प्रतिदिन बैठक कर रहा है और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है ताकि हमारे पोत परिवहन, ​​लॉजिस्टिक, निर्यात या यहां तक ​​कि महत्वपूर्ण आयात में किसी भी तरह की कमजोर रुख का आकलन किया जा सके। हम अंतर-मंत्रालयी स्तर पर कार्रवाई करेंगे।”

उन्होंने बताया कि मंगलवार को समूह की पहली बैठक में विभिन्न मंत्रालयों ने कुछ सुझाव दिए हैं।

मंत्री ने कहा, “हम उन पर काम करेंगे और वाणिज्य मंत्रालय में आपके बहुमूल्य सुझावों का इंतजार करते रहेंगे ताकि पश्चिम एशिया संकट का प्रभाव कम से कम हो सके।’’

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments