scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार की रीट के जरिये सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्तियों को बाजार में चढ़ाने की योजना

सरकार की रीट के जरिये सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्तियों को बाजार में चढ़ाने की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) के स्वामित्व वाली अचल संपत्तियों को बाजार में चढ़ाने या मौद्रीकरण में तेजी लाने के लिए समर्पित रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) की स्थापना का बजट में रविवार को प्रस्ताव रखा।

रीट निवेश के ऐसे साधन हैं जो आय उत्पन्न करने वाली अचल संपत्ति के मालिक होते हैं या उसका संचालन करते हैं। इससे निवेशकों को सीधे संपत्ति खरीदे बिना उत्पन्न आय का एक हिस्सा अर्जित करने में मदद मिलती है।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में, रियल एस्टेट निवेश (रीट) परिसंपत्ति मौद्रीकरण के एक सफल साधन के रूप में उभरे हैं। मैं समर्पित रीट की स्थापना के माध्यम से सीपीएसई की महत्वपूर्ण रियल एस्टेट संपत्तियों के पुनर्चक्रण में तेजी लाने का प्रस्ताव करती हूं।’’

भारत में वर्तमान में पांच सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट और नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट है।

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट को किराये से आय देने वाली खुदरा संपत्तियों (शॉपिंग मॉल) का समर्थन प्राप्त है, जबकि अन्य चार कार्यालय रीट हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments