scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार वन्यजीवन की स्थिरता, रक्षा के लिए समग्र प्रयास कर रही: सिंधिया

सरकार वन्यजीवन की स्थिरता, रक्षा के लिए समग्र प्रयास कर रही: सिंधिया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) वन्यजीवन को बनाए रखने और इसकी रक्षा के लिए सरकार समग्र प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की रणनीति अवसंरचना समेत चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है।

वन्य जीव संरक्षण पर 2014 से केंद्र सरकार के प्रयासों के बारे में बताते हुए सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा कि हर दृष्टिकोण अपनाते हुए विकास के साथ-साथ ‘पशु मार्ग योजना’ के महत्व पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से जंगली जानवरों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रयास है। वन्यजीव संरक्षण की रणनीति चार स्तंभों- जनसंख्या, नीति, लोग और अवसंरचना पर आधारित है।

सिंधिया नागरिक विमानन और इस्पात मंत्रालयों के प्रभारी हैं।

भाषा अनुराग मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments