scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार 45 रो-रो परियोजनाओं को दे रही 1,900 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

सरकार 45 रो-रो परियोजनाओं को दे रही 1,900 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय 45 रो-रो (रोल-ऑन-रोल-ऑफ या आवागमन) नौका परियोजनाओं को कुल 1,900 करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन दे रहा है। एक अधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि मंत्रालय ने गुजरात के घोघा-हजीरा से महाराष्ट्र के मुंबई-मांडवा के बीच रो-पैक्स (यात्री आवागमन) नौका परियोजना शुरू की है।

इन सेवाओं का लाभ उठाकर सात लाख से अधिक यात्रियों और 1.5 लाख वाहनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाया- ले जाया गया है जो स्वच्छ पर्यावरण और जन कल्याण के लिहाज से अहम है।

बयान में कहा गया कि इन परियोजनाओं की सफलता और भारी मांग को देखते हुए गुजरात के पीपावाव और मूलद्वारका तथा महाराष्ट्र के घोड़बंदर, वेलदुर, वसई, काशिद, रेवास, मनोरी और जेएन पोर्ट के बीच अतिरिक्त परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है।

भाषा

मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments