scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने प्राकृतिक शहद के लिए न्यूनतम आयात मूल्य बढ़ाया

सरकार ने प्राकृतिक शहद के लिए न्यूनतम आयात मूल्य बढ़ाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को प्राकृतिक शहद पर न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) को नौ महीने के लिए इस साल 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया। यह कदम सस्ते शहद के आने वाली खेपों को रोकने के मकसद से उठाया गया है।

न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) 1,400 डॉलर प्रति टन है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कहा, ‘‘प्राकृतिक शहद के निर्यात पर मौजूदा 1,400 डॉलर एफओबी (फ्रेट ऑन बोर्ड) प्रति टन एमआईपी को 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।’’

एक अलग अधिसूचना में, डीजीएफटीने कहा कि पंख, खाल और दूसरे वस्तुओं के निर्यात के लिए एक और शर्त जोड़ी गई है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments