scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतवस्तुओं, सेवाओं का निर्यात 2030 तक 1,000-1,000 अरब डॉलर होगा : गोयल

वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात 2030 तक 1,000-1,000 अरब डॉलर होगा : गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात अच्छी दर से बढ़ रहा है और इनमें से प्रत्येक के 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह अनुमान जताया।

देश का वस्तु और सेवा निर्यात 2021-22 में क्रमशः 422 अरब डॉलर और 254 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर था।

गोयल ने कहा, ‘‘मेरे अनुमानों के मुताबिक हम 2030 तक (वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में) तेज वृद्धि करेंगे… अब से सात साल बाद वस्तुओं का निर्यात लगभग 1,000 अरब डॉलर और सेवाओं का निर्यात भी 1,000 अरब डॉलर होगा।”

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि वस्तुओं का निर्यात 8-9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और सेवा निर्यात भी 16-17 फीसदी के बीच बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की अगुवाई में सेवा क्षेत्र ने न केवल रोजगार के अवसर तैयार किए हैं, बल्कि भारत को अपनी ताकत दिखाने का मौका भी दिया है।

उन्होंने कहा कि हर देश स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की वजह से भारत में निवेश करना चाहता है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments