scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 400 रुपये मजबूत, चांदी 430 रुपये फिसली

सोना 400 रुपये मजबूत, चांदी 430 रुपये फिसली

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 430 रुपये की गिरावट के साथ 67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 21.87 डॉलर प्रति औंस रह गया।

शुक्रवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।

भाषा राजेश

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments