scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 75 रुपये की तेजी, चांदी 120 रुपये मजबूत

सोने में 75 रुपये की तेजी, चांदी 120 रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 51,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 120 रुपये मजबूत होकर 62,143 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 22.13 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस हो गया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी बांड आय में कमी और डॉलर के कमजोर होने से सोने में तेजी जारी रही।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments