scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 304 रुपये की मजबूती, चांदी में 508 रुपये का उछाल

सोने में 304 रुपये की मजबूती, चांदी में 508 रुपये का उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 304 रुपये की तेजी के साथ 52,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 51,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी 508 रुपये की तेजी के साथ 67,407 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,899 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.93 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.34 प्रतशत की तेजी के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

भाषा राजेश

राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments