scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा बाजार में बुधवार को सोना 165 रुपये की गिरावट के साथ 52,324 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 165 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,324 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,275 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,807 रुपये प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments