scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 74 रुपये घटकर 54,948 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 74 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,948 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,873 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की हानि के साथ 1,817.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments