नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 177 रुपये घटकर 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2023 में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 177 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,901 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,817.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
