scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 669 रुपये की गिरावट, चांदी 1,026 रुपये लुढ़की

सोने में 669 रुपये की गिरावट, चांदी 1,026 रुपये लुढ़की

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 669 रुपये टूटकर 56,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,423 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,026 रुपये लुढ़ककर 66,953 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 669 रुपये की हानि के साथ 56,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1,865 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 22.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।

गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में सोने गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments