नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाष) ग्रोथ इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक (जीए) ने डिजिटल भुगतान मंच फोनपे में 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,323 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
यह निवेश द्वितीयक लेनदेन के माध्यम से किया गया, जिससे जीए की कंपनी में हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत से बढ़कर नौ प्रतिशत हो गई है।
यह अतिरिक्त निवेश फोनपे के कर्मचारियों को उनके स्टॉक विकल्प इस्तेमाल करने और कर चुकाने में मदद करने के लिए किया गया।
अमेरिका की कंपनी जनरल अटलांटिक पहले से ही फोनपे में निवेशक रही है। जनवरी, 2023 में इसने 35 करोड़ डॉलर का निवेश किया था और मई, 2023 में अतिरिक्त 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। इस नए निवेश के बाद जीए का कुल निवेश 1.15 अरब डॉलर हो गया है।
फोनपे का बहुलांश स्वामित्व अमेरिकी खुदरा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वॉलमार्ट के पास है, जिसके पास लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
