scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदिसंबर में रत्न, आभूषण निर्यात 11.25 प्रतिशत घटकर 19,432.88 करोड़ रुपये पर

दिसंबर में रत्न, आभूषण निर्यात 11.25 प्रतिशत घटकर 19,432.88 करोड़ रुपये पर

Text Size:

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिका में मंदी की आशंका के कारण दिसंबर में कुल रत्न और आभूषण निर्यात 11.25 प्रतिशत घटकर 19,432.88 करोड़ रुपये (235.67 करोड़ डॉलर) रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिसंबर, 2021 में कुल रत्न और आभूषण निर्यात 21,896.46 करोड़ रुपये (290 करोड़ 57.9 लाख डॉलर) का रहा था।

जीजेईपीसी ने बयान में कहा, अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,14,087.94 करोड़ रुपये की तुलना में 6.28 प्रतिशत बढ़कर 2,27,534.50 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में, अप्रैल-दिसंबर के दौरान एक साल पहले के 2,881 करोड़ 98.8 लाख डॉलर की तुलना में निर्यात 0.73 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,860 करोड़ 82.2 लाख डॉलर का रह गया।

इसमें कहा गया है कि शून्य कोविड नीति और हाल ही में इसे वापस लेने से चीन में हीरे के आभूषणों की उपभोक्ता मांग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments