scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजी कमला वर्धन राव ने एफएसएसएआई के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

जी कमला वर्धन राव ने एफएसएसएआई के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) जी कमला वर्धन राव ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के सीईओ का पदभार संभाल लिया है।

एक बयान के अनुसार आईएएस अधिकारी राव ने बृहस्पतिवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाला।

कार्मिक मंत्रालय के 26 दिसंबर के आदेश में राव को एफएसएसएआई का सीईओ नामित किया गया था।

एफएसएसएआई, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

इससे पहले, राव पर्यटन मंत्रालय के तहत मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम, भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीडीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

जी कमला वर्धन राव केरल कैडर से 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव और केरल सरकार के वित्त और व्यय के प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने केरल पर्यटन विभाग के सचिव और भारत सरकार के संस्कृति निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments