scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगत2021-22 में विदेशी मुद्रा भंडार 30.3 अरब डॉलर बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

2021-22 में विदेशी मुद्रा भंडार 30.3 अरब डॉलर बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

Text Size:

मुंबई, 22 जून (भाषा) देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान मूल्यांकन प्रभाव सहित मौजूदा मूल्य पर 30.3 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई। आरबीआई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 99.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

भुगतान संतुलन के आधार पर, मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर, विदेशी मुद्रा भंडार में 2021-22 के दौरान 47.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 87.3 अरब डॉलर था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को 2021-22 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा भंडार से संबंधित आंकड़े जारी किए।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments