scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतप्राधिकृत समिति की बैठक में पांच परियोजना आवेदनों को मिली मंजूरी

प्राधिकृत समिति की बैठक में पांच परियोजना आवेदनों को मिली मंजूरी

Text Size:

लखनऊ, 19 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए निवेशकों को साख पत्र (एलओसी) जारी करने में तेजी लाने के लिए प्राधिकृत समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पांच परियोजना आवेदनों को मंजूरी दी गई।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत प्राधिकृत समिति (ईसी) की 13वीं बैठक में ऑनलाइन प्रोत्साहन प्रबंधन प्रणाली (ओआईएमएस) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त पांच परियोजना आवेदनों पर विचार किया गया।

मूल्यांकन समिति द्वारा संस्तुत इन आवेदनों में एलओसी जारी करने की स्वीकृति का अनुरोध किया गया था। यह आवेदन कानपुर नगर, हाथरस, अमेठी, बहराइच और प्रयागराज से हैं। वे वृहद् श्रेणी की औद्योगिक परियोजनाओं से संबंधित हैं।

इनमें कुल प्रस्तावित निवेश 590.30 करोड़ रुपये है। इन निवेश प्रस्तावों में मुर्गी पालन चारा, डिटर्जेंट, टीएमटी बार तथा एथनॉल उत्पादन से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक निवेशकों द्वारा जिन प्रोत्साहनों के लिए आवेदन किया गया है, उनमें एसजीएसटी सब्सिडी, पूंजी सब्सिडी तथा नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति शामिल हैं। समिति ने राज्य की औद्योगिक निवेश एवं रोजगार सृजन की व्यापक दृष्टि के अनुरूप हर प्रस्ताव की समीक्षा की।

भाषा सलीम नोमान पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments