नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि न्यूयॉर्क स्थित उसके संयंत्र में आग लगने के बाद उत्पादन रोक दिया गया है।
कंपनी ने आगे कहा कि वह आग के कारणों की जांच कर रही है और अपने परिचालन पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रही है।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया, ‘न्यूयॉर्क के ओस्वेगो स्थित नोवेलिस संयंत्र में भारतीय समय के अनुसार 17 सितंबर, 2025 को सुबह 7:30 बजे आग लगी।”
नोवेलिस इंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है।
कंपनी ने कहा, ”संयंत्र ऐसी घटनाओं से संबंधित संपत्ति के नुकसान और व्यावसायिक व्यवधान के नुकसान के लिए बीमाकृत है।”
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
