scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगततकनीकी कपड़ों पर मुंबई में प्रदर्शनी 'टेक्नोटेक्स' का होगा आयोजन

तकनीकी कपड़ों पर मुंबई में प्रदर्शनी ‘टेक्नोटेक्स’ का होगा आयोजन

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) जर्मनी, स्विट्जरलैंड, रूस और दक्षिण कोरिया समेत 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदारों के 22 फरवरी से मुंबई में शुरू होने वाली ‘टेक्नोटेक्स 2023’ प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी कपड़ों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक चलेगी।

सक्सेना ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों से 250 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है। इस तीन-दिवसीय प्रदर्शनी में कारोबारों के बीच बैठकों के अलावा संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। सक्सेना ने उम्मीद जताई कि इस दौरान भारत में तकनीकी कपड़े बनाने के लिए कुछ समझौते किए जा सकते हैं।

इसमें महाराष्ट्र आयोजक राज्य के तौर पर शामिल होगा जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश भागीदार राज्य के तौर पर शिरकत करेंगे।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments