scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईएसआईसी ने अक्टूबर में 17.80 लाख नए सदस्य जोड़े

ईएसआईसी ने अक्टूबर में 17.80 लाख नए सदस्य जोड़े

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंशधारकों की संख्या में अक्टूबर में तीन प्रतिशत यानी 17.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जारी पेरोल आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि अक्टूबर, 2024 तक 21,588 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मंत्रालय ने कहा कि ईएसआईसी के अस्थायी पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर, 2024 में 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। अक्टूबर, 2023 की तुलना में इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ईएसआईसी ने अक्टूबर, 2023 में 17.28 लाख नए सदस्य जोड़े थे।

आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में जोड़े गए 17.80 लाख कर्मचारियों में से 8.50 लाख (47.75 प्रतिशत) 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं।

इसके अलावा, अक्टूबर, 2024 में महिला अंशधारकों की संख्या में शुद्ध रूप से 3.52 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही इस दौरान कुल 42 ‘ट्रांसजेंडर’ कर्मचारियों को भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पेरोल का यह आंकड़ा अस्थायी है, क्योंकि आंकड़े लगातार अद्यतन होते रहते हैं।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments