scorecardresearch
Monday, 23 September, 2024
होमदेशअर्थजगतईपीएफओ ने जुलाई में 20 लाख नए सदस्य जोड़े

ईपीएफओ ने जुलाई में 20 लाख नए सदस्य जोड़े

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ से इस साल जुलाई में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10.52 लाख नए या पहली बार काम करने वाले लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े।

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में करीब 20 लाख नए सदस्य जुड़े (19.94 लाख) है।

उन्होंने बताया कि जुलाई में जुड़े 8.77 लाख सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 18-25 वर्ष की आयु के लगभग 6.25 लाख लोग पहली बार काम कर रहे हैं या नए सदस्य हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि युवाओं के रोजगार में वृद्धि हुई है।

मंत्री ने बताया कि जुलाई में ईपीएफओ से 4.41 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जिनमें 3.05 लाख नई सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि महिला रोजगार में भी वृद्धि हुई है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments