scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएनसो ग्रुप ने बोरिस बेकर को प्रौद्योगिकी इकाई का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया

एनसो ग्रुप ने बोरिस बेकर को प्रौद्योगिकी इकाई का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) प्रमुख हीरा व्यापार कंपनी तथा ऊर्जा एवं खनन समूह एनसो ग्रुप ने रविवार को पूर्व टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर को अपनी प्रौद्योगिकी इकाई एनसो वेबवर्क्स का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

एनसो ग्रुप ने बयान में कहा कि यह नियुक्ति डिजिटल मंचों और पेशेवर नेटवर्कों पर बेकर के ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक कदम है।

कंपनी ने कहा, ‘‘सबसे कम उम्र के विंबलडन चैंपियन के रूप में इतिहास में स्थान बनाने से लेकर एक उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति के रूप में खुद को पुनः स्थापित करने तक, बेकर की यात्रा अनुशासन, साहस और दूरदर्शिता का प्रतीक है, जो एनसो वेबवर्क्स को भी परिभाषित करती है।’

एनसो ग्रुप के प्रबंध निदेशक वैभव मलू ने कहा, ‘‘बोरिस बेकर में वही नवाचार और पुनर्निर्माण की भावना है, जो एनसो वेबवर्क्स को प्रेरित करती है। यह साझेदारी प्रौद्योगिकी को सार्थक जुड़ाव, रचनात्मकता और मानव प्रगति के माध्यम के रूप में उपयोग करने की हमारी साझा दृष्टि को दर्शाती है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments