scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत में बिजली की खपत फरवरी में नौ फीसदी बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही

भारत में बिजली की खपत फरवरी में नौ फीसदी बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) भारत में बिजली की खपत इस साल फरवरी में सालाना आधार पर नौ फीसदी से अधिक बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही।

बिजली की खपत में मजबूत वृद्धि फरवरी में आर्थिक गतिविधियों के तेजी से बढ़ने का संकेत देती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही तापमान बढ़ने से मार्च में बिजली की खपत में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में बिजली की खपत 108.03 अरब यूनिट थी।

फरवरी 2023 में किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 209.66 गीगावाट हो गई।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments