scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता अल्ट्रावायलेट ने स्पेन और पुर्तगाल के बाजारों में कदम रखा

इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता अल्ट्रावायलेट ने स्पेन और पुर्तगाल के बाजारों में कदम रखा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने बृहस्पतिवार को स्पेन और पुर्तगाल में कदम रखने की घोषणा की, जिससे उसकी मौजूदगी बढ़कर 12 यूरोपीय देशों में हो गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्पेन और पुर्तगाल में प्रवेश कर वह खुद को यूरोप के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन परिदृश्य के केंद्र में रणनीतिक रूप से स्थापित कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसकी विशिष्ट आयातक एवं वितरक साझेदार फर्म राइनो इलेक्ट्रिक मोटर स्पेन और पुर्तगाल में एफ 77 एमएसीएच 2 और एफ 77 सुपरस्ट्रीट मॉडलों की बिक्री करेगी।

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड और अन्य यूरोपीय बाजारों में हमारे शुरुआती ग्राहकों की प्रतिक्रिया बेहद शानदार रही है। इसी गति को आगे बढ़ाते हुए, हमें स्पेन और पुर्तगाल में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की पेशकश की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।’’

राइनो इलेक्ट्रिक मोटर्स के प्रवक्ता जॉर्ज बियालडे ने कहा कि अल्ट्रावायलेट की मौजूदगी यूरोपीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार के लिए बड़ा परिवर्तनकारी कदम है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments