scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकई उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश पर काम कर रहा है डीपीआईआईटी

कई उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश पर काम कर रहा है डीपीआईआईटी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) लाइटर सहित कई उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) पर काम कर रहा है। एक ‍वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विभाग का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

यह आदेश देश में खराब गुणवत्ता की वस्तुओं के आयात को रोकने में भी मदद करता है।

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि इसका उद्देश्य “उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।”

विभाग ऐसे उत्पादों की पहचान के लिए बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) और संबद्ध भागीदारों के लगातार संपर्क में है।

उन्होंने कहा, “क्यूसीओ हमारे लिए अच्छा है और हम इसे जल्दबाजी में नहीं ला रहे हैं। हम उद्योग को संभालना चाहते हैं।”

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments