scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडीपीआईआईटी ने स्टार्टअप को समर्थन के लिए कोटक महिंद्रा बैंक, प्राइमस पार्टनर्स के साथ किया समझौता

डीपीआईआईटी ने स्टार्टअप को समर्थन के लिए कोटक महिंद्रा बैंक, प्राइमस पार्टनर्स के साथ किया समझौता

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक और प्राइमस पार्टनर्स के साथ अलग-अलग समझौते करने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी।

बयान के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य देश भर के स्टार्टअप के लिए वित्तीय एवं गैर-वित्तीय सहायता को बढ़ाना है।

इसमें कहा गया, ‘‘ इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य एक व्यापक ढांचा तैयार करना है जो स्टार्टअप को अनुकूलित बैंकिंग समाधान, ऋण एवं वित्तपोषण के अवसरों, डिजिटल तथा भुगतान अवसंरचना और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों तक पहुंच प्रदान कर सके।’’

इस समझौते के तहत, कोटक महिंद्रा बैंक डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के लिए समर्पित पेशकश की एक श्रृंखला का विस्तार करेगा। इसमें शून्य-शेष चालू खाते, कार्यशील पूंजी एवं सावधि ऋण, एपीआई-आधारित बैंकिंग मंच, डिजिटल भुगतान समाधान और विशेष स्टार्टअप कार्ड शामिल हैं।

बैंक मेंटरशिप, निवेश सलाह, शुरुआती स्तर पर सहायता और नेटवर्किंग मंच तक पहुंच की सुविधा भी प्रदान करेंगे जिससे स्टार्टअप को विचार से लेकर विस्तार तक प्रगति करने में मदद मिलेगी।

विभाग ने एक अलग बयान में कहा कि 22 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत से अधिक जन शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments