scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतडीएलएफ का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 519 रुपये

डीएलएफ का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 519 रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 519.21 करोड़ रुपये दर्ज किया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष में समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 379.48 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि हालांकि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय गिरकर 1,559.66 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,686.92 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष में 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments