scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली सरकार कीर्ति नगर फर्नीचर हब को विश्वस्तरीय बाजार में विकसित करेगी: सिसोदिया

दिल्ली सरकार कीर्ति नगर फर्नीचर हब को विश्वस्तरीय बाजार में विकसित करेगी: सिसोदिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जानेमाने कीर्ति नगर फर्नीचर हब को विश्व स्तरीय बाजार के रूप में विकसित करेगी।

सिसोदिया ने कीर्ति नगर बाजार के व्यापारियों के साथ बातचीत की और दिल्ली सरकार द्वारा किए जाने वाले इसके पुनर्विकास पर उनकी राय जानी।

दिल्ली सरकार के वार्षिक बजट 2022-23 के मुताबिक राज्य के पांच बाजारों – कीर्ति नगर, कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर का पुनर्विकास किया जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि पुनर्विकास परियोजना के तहत पूरे कीर्ति नगर बाजार को भूमिगत बिजली के तारों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और व्यापार के अनुकूल माहौल के साथ एक नया रूप दिया जाएगा।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments