scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतझारखंड के अभयारण्यों में वृक्षावरण, पशु संख्या में गिरावट: कैग

झारखंड के अभयारण्यों में वृक्षावरण, पशु संख्या में गिरावट: कैग

Text Size:

रांची, 25 अगस्त (भाषा) झारखंड के वन्यजीव अभयारण्यों और एक राष्ट्रीय उद्यान में 2017 और 2021 के बीच वृक्षावरण, आवास की गुणवत्ता और पशु संख्या में गिरावट आई है। सोमवार को राज्य विधानसभा में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि इस दौरान वृक्षावरण में 2.60 प्रतिशत की कमी आई, जबकि खाली भूमि और निर्मित क्षेत्रों में क्रमशः 13.51 प्रतिशत और 22.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों में पशु संख्या 2017-18 में 20,028 थी। यह संख्या 2019-20 में घटकर 12,104 रह गई, लेकिन 2020-21 में बढ़कर 19,882 हो गई।

वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों में मुख्य रूप से तेंदुआ, भेड़िया, भालू, हिरण, हाथी, सियार, चीतल, सांभर, जंगली सूअर और लकड़बग्घे पाए जाते हैं।

झारखंड में 11 वन्यजीव अभयारण्य और एक राष्ट्रीय उद्यान है। इसके अलावा पलामू में एक बाघ अभयारण्य और सिंहभूम में एक हाथी अभयारण्य है।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments