scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमैरिको लिमिटेड का दिसंबर तिमाही का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़ा

मैरिको लिमिटेड का दिसंबर तिमाही का मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 5.04 बढ़कर 333 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 317 करोड़ रुपये रहा था।

मैरिको की परिचालन आय भी आलोच्य अवधि में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,470 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,407 करोड़ रुपये थी।

वहीं इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 2.22 प्रतिशत बढ़कर 2,067 करोड़ रुपये रहा।

भाषा

रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments