scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी टोटल गैस का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

अडाणी टोटल गैस का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) अडाणी समूह और फ्रांस की टोटलएनर्जीज के संयुक्त उद्यम अडाणी टोटल गैस का दिसंबर में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 148 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी वाहनों के लिए सीएनजी और घरों में पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करती है। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 132 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 932 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,186 करोड़ रुपये हो गई।

तिमाही के दौरान कंपनी की सीएनजी बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 11.6 करोड़ घनमीटर रही। वहीं पीएनजी की बिक्री 23 प्रतिशत घटकर सात करोड़ घनमीटर पर आ गई।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments