scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईफोन 17 खरीदने के लिए बेंगलुरु में सुबह ग्राहकों की उमड़ी भीड़

आईफोन 17 खरीदने के लिए बेंगलुरु में सुबह ग्राहकों की उमड़ी भीड़

Text Size:

बेंगलुरु, 19 सितंबर (भाषा) आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही इस फोन को खरीदने के लिए शुक्रवार सुबह यहां एप्पल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जोश से भरे ग्राहक ‘मॉल ऑफ एशिया’ में हाल में खुले एप्पल हेब्बल स्टोर के बाहर सुबह से ही कतार में लग गए और नए पेश हुए एप्पल 17 के साथ ही एप्पल वॉच और एयरपॉड्स भी खरीदे।

आईफोन 17 खरीदने वाले एक ग्राहक मोहम्मद सुहैल ने पीटीआई वीडियोज को बताया, ”बेंगलुरु में स्टोर होना अच्छा लगा।”

उन्होंने कहा, ”हम बहुत उत्साहित हैं। सेवा बहुत अच्छी है… मैं पिछले कुछ सालों से शुरुआती खरीदार रहा हूं। हम पिछले हफ्ते से इंतजार कर रहे हैं। हमने चार फोन बुक किए हैं, और यह मॉडल पिछले तीन मॉडलों की तुलना में बेहतर है।”

एप्पल ने दो सितंबर को बेंगलुरु में अपना पहला खुदरा स्टोर खोला था। यह स्टोर दक्षिण भारत में कंपनी का पहला और देश में तीसरा आउटलेट था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments