scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीएसआईआर-एनएमएल ने महत्वपूर्ण खनिज अनुसंधान के लिए एमईसीएल के साथ समझौता किया

सीएसआईआर-एनएमएल ने महत्वपूर्ण खनिज अनुसंधान के लिए एमईसीएल के साथ समझौता किया

Text Size:

जमशेदपुर, 22 अक्टूबर (भाषा) सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) ने खनिज अनुसंधान में गुणवत्ता, टिकाऊपन और नवाचार को बढ़ाने वाले संयुक्त हस्तक्षेपों के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि यह सहयोग महत्वपूर्ण खनिज अनुसंधान, खनिज लाभकारीकरण, धातु निष्कर्षण, तकनीकी अंतर मूल्यांकन, विश्लेषणात्मक और कार्यान्वयन सहायता पर केंद्रित है।

इसमें कहा गया है कि यह सहयोग केंद्र के सतत और आत्मनिर्भर खनिज विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है, क्योंकि यह विश्लेषणात्मक कौशल में सुधार करता है, ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है और संयुक्त अनुसंधान और प्रशिक्षण का समर्थन करता है।

बयान में कहा गया है कि यह समझौता महत्वपूर्ण खनिजों और धातुओं में उत्कृष्टता केंद्र के तहत सीएसआईआर-एनएमएल और एमईसीएल द्वारा किए गए महत्वपूर्ण खनिज अनुसंधान को बढ़ावा देगा।

एमईसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) इंद्र देव नारायण और सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक संदीप घोष चौधरी की उपस्थिति में मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments