scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 96 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 96 रुपये चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) मजबूत मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव सोमवार को 96 रुपये चढ़कर 5,342 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका और चीन के बीच तनाव ने वृद्धि एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर चिंताएं उत्पन्न की हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों का भाव 96 रुपये यानी 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,342 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 10,926 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी तरह नवंबर में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों का भाव 70 रुपये यानी 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,308 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 9,764 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि मजबूत वैश्विक रुख के बीच प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाए जाने से वायदा कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का नवंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.01 डॉलर प्रति बैरल जबकि ब्रेंट कच्चा तेल करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.84 डॉलर प्रति बैरल रहा।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments