नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 504 रुपये उछलकर 6,596 रुपये प्रति बैरल के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले कच्चे तेल का भाव 504 रुपये यानी 8.27 प्रतिशत बढ़कर 6,596 रुपये प्रति बैरल हो गया। इस दौरान 10,530 लॉट में कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। क्षेत्र में तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कारोबारियों ने खरीदारी बढ़ा दी है।
वैश्विक बाजार में भी रुख मजबूत रहा। न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 5.55 प्रतिशत बढ़कर 70.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड 5.86 प्रतिशत चढ़कर 77.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
भाषा प्रेम
प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
