scorecardresearch
Saturday, 14 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,556 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का दिसंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 133 रुपये या 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,556 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 6,071 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.10 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.70 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 83.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments