scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग कमजोर होने के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

हाजिर मांग कमजोर होने के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 154 रुपये की गिरावट के साथ 6,321 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जनवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 154 रुपये या 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,321 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 7,492 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.63 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 81.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments