scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकाउंटी ग्रुप ने 473 करोड़ रुपये में पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

काउंटी ग्रुप ने 473 करोड़ रुपये में पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी काउंटी ग्रुप ने नोएडा में करीब 473 करोड़ रुपये में पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यह जमीन नोएडा एक्सप्रेसवे और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब सेक्टर 151 में स्थित है। इसका अधिग्रहण राज्य सरकार की नीलामी प्रक्रिया के तहत किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में काम करने वाली कंपनी यहां 11 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में कम भीड़-भाड़ वाली लक्जरी परियोजना विकसित करेगी।

इसमें सिर्फ 226 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी। इस परियोजना में फ्लैट को तीन अलग-अलग अपार्टमेंट आकार में पेश किया जाएगा।

कंपनी इस साल दो नई बड़ी परियोजनाएं- आइवरी काउंटी (नोएडा सेक्टर-115) और जेड काउंटी (एनएच-24 गाजियाबाद) पेश कर चुकी है।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments