scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमामूली मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

मामूली मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत नौ रुपये की गिरावट के साथ 2,774 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,774 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 32,890 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments