नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौला तेल खली की कीमत दो रुपये की गिरावट के साथ 2,784 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,784 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 33,220 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की बिकवाली से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
